ISL सेमीफाइनल के लिए कड़ी सुरक्षा

कोच्चि। केरल पुलिस ने अगले रविवार को केरल ब्लास्टर्स और दिल्ली डाइनामोज के बीच होने वाले इंडियन सुपर लीग आईएसएल के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए यहां कलूर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के अंदर और आसपास सुरक्षा कड़ी करने का फैसला किया है। isl

केरल ब्लास्टर्स और नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी के बीच पिछले रविवार को हुए मुकाबले के दौरान कुछ प्रशंसकों द्वारा कथित हुड़दंग के बाद यह फैसला किया गया है। इस घटना से कथित तौर पर अगले साल फीफा अंडर 17 विश्व कप के दौरान कोच्चि की ‘मार्की मैचों’ की मेजबानी की संभावनाओं को झटका लगा है।

isl

www.naqeebnews.com

# isl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *