4G के बाद अब भारत में आ रहा 5G, जानिए कब से मिलेगा

नई दिल्ली। भारत में 4G सेवाएं शुरू हुए अभी एक साल ही हुआ हैं लेकिन लोग अब 5G के बारे में चर्चा करने लगे हैं। लेकिन अब सवाल है कि भारत में 5G की सेवा कब से शुरू होगी ?

5g

भारत में 2016 में 4G सेवा शुरू हुई तो टेलीकॉम कंपनियों ने बहुत ही तेजी के साथ अपना दायरा पूरे देश में फैला दिया। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन सालों में डेटा का उपयोग दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। ऐसे में भारतीय बाजार से टेलीकॉम कंपनियां और मोबाइल बनाने वाली कंपनियां को काभी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

एक अंग्रेजी अखबार दिए साक्षात्कार में इंटेल के अध्यक्ष वेंकटा मुर्ती रेंडनचिंतला ने कहा है कि भारत में बहुत ही जल्दी 5G में जाने वाला है।

इसका कारण उन्होंने बताया है कि भारत में निवेश करने के नियम बहुत ही आसान है जिससे कोई भी बाहरी कंपनी आकर यहां पर काम शुरू कर सकती है।

उन्होंने भारत में 5G सेवाएं शुरू होने डेट भी बताई है। उन्होंने कहा है कि 5जी सेवाएं देने के लिए एक मुश्किल भी है।

उन्होंने कहा कि 2008 के अंत से 3G सेवांए एमटीएनएल की ओर से शुरू की गई थीं और इसके बाद वोडाफोन और एअरटेल जैसी कंपनियां मार्केट में अपने प्लान लेकर आईं।

लोगों को सुचारु रूप से 3G सेवाएं मिलना शुरू नहीं हुई थीं कि इससे पहले कंपनियों ने 4G सेवाएं शुरू कर दीं।

लेकिन 5G के लिए लोगों की आकाक्षाएं भी अपार हैं। लेकिन भारत में 5जी की सेवाएं एक बहुत बड़े व्यापारिक बदलाव गवाह बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि 2020 तक भारत में 5जी सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

1G से लेकर 5जी तक की स्पीड इस प्रकार है-

1G- 2.4kdps

2G- 64kdps

3G- 384 से 2000 kdps

4G – 100 से 450 kdps

5G – 10 kdps

www.naqeebnews.com

# 5G

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *