सीरिया के ऐतिहासिक शहर पल्मीरा में फिर घुसे ISIS आतंकी

बेरुत। ISIS के आतंकी शनिवार को फिर एक बार सीरिया के पल्मीरा शहर में दाखिल होने में कामयाब हो गए। ताजा हमले में ISIS ने शहर के जिन हिस्सों पर कब्जा कर लिया है उन्हें आजाद कराने के लिए सेना और आतंकियों के बीच घमासान लड़ाई चल रही है। सीरियाई आर्मी ने करीब 9 महीने पहले शहर को इस टेररिस्ट ग्रुप से आजाद कराया था।

isis  – सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि ISIS आतंकियों ने शहर के नॉर्थ में अमिरिया में कब्जा कर लिया है।

– इसके बाद वे नॉर्थ-वेस्ट में स्थित पल्मीरा हॉस्पिटल के आसपास तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।
– ऑब्जर्वेटरी ने कहा है कि शहर में ISIS आतंकियों और सीरियाई आर्मी के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।
– ISIS ने पल्मीरा पर फिर से कब्जा करने के मकसद से गुरुवार को शहर पर हमला बोला था।

– सीरियन आर्मी पल्मीरा के उन हिस्सों को फिर अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है, जिन पर ISIS ने ताजा हमले में कब्जा कर लिया है।

27 मार्च को आजाद कराया था सेना ने
– ISIS ने 50,000 आबादी वाले इस शहर पर 21 मई 2015 को कब्जा किया था।
– सीरियन आर्मी ने 27 मार्च, 2016 को पल्मायरा को ISIS के कब्जे से आजाद करा लिया था।
– इस दौरान आतंकियों ने यहां के करीब 300 से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी थी।
– आर्मी ने ISIS के 400 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे।

– पल्मीरा शहर राजधानी दमिश्क से करीब 215 किमी की दूरी पर रेगिस्तान के बीचों बीच स्थित है।
– यूनेस्को के मुताबिक, पालमीरा 2,000 साल पुराना शहर है, जहां आज भी कई कल्चरल हेरिटेज मौजूद हैं।
– हालांकि, पिछले साल ISIS ने यहां की कई प्राचीन इमारतों को बारूद लगाकर उड़ा दिया था।
– सीरियन कॉन्फ्लिक्ट के पहले यहां हर साल डेढ़ लाख से ज्यादा टूरिस्ट आते थे।

– बताया जाता है कि किसी समय शहर ताड़ (Palm) के पेड़ों से घिरा हुआ था। इस कारण नाम पल्मीरा (Palmyra) पड़ा।
– तब यह शहर बिजनेस का बहुत बड़ा सेंटर था। बाद में यह रेत में दफन हो गया।
– आर्कियोलॉजिस्ट्स ने शहर के खंडहरों को खोदकर निकाला।
– यूनेस्को के मुताबिक, अभी भी शहर के कई हिस्से रेत में दफन हैं।
– 1980 में यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया।

www.naqeebnews.com

# isis

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *