रेलवे बुकिंग की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट

नई आईआरसीटीसी वेबसाइट 15 जुलाई तक तैयार हो जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। छात्रों की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया।

रेलवे वेबसाइट पर टिकट बुक करते समय सामने आने वाली समस्या की शिकायत पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि आईआरसीटीसी (IRCTC) की एक बिल्कुल नई और अपग्रेडेड वेबसाइट 15 जुलाई 2026 तक लॉन्च की जाएगी।

बताते चलें कि पिछले दिनों कैप्चा कोड की समस्या वाले छात्रों की शिकायत के बाद यह फैसला लिया गया। इसे संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में अश्विनी वैष्णव अधिकारियों को फोन पर आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट 15 जुलाई तक तैयार करने का आदेश देते दिख रहे हैं।

बताते चलें कि आईआरसीटीसी पोर्टल पर टिकट बूकिं अपेक्षकृत एक चक्रव्यूह तोड़ने जैसी और बेहद स्लो प्रक्रिया जैसा रहा है। आम यात्रियों को इस पोर्टल पर कैप्चा कोड की उलझन, तत्काल टिकट बुक करने के समय पर सर्वर के क्रैश होने, पैसे कटने पर टिकट न मिलने और ओटीपी में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

आईआरसीटीसी पोर्टल पर रोजाना लाखों-करोड़ों लोगों की लॉगिन के कारण भारी लोड पड़ता है, जिसकी वजह से कई टेक्निकल समस्याएं सामने आती हैं। छात्रों ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुख्य रूप से कैप्चा को लेकर होने वाली सिरदर्दी की परेशानी का ज़िक्र किया था।

इसके अलावा तत्काल टिकट बुक करने के समय पर वेबसाइट का सर्वर क्रैश हो जाना भी आम बात है। तत्काल बुकिंग में वेबसाइट पर ट्रैफिक का अचानक दबाव पड़ता है और सर्वर फेल हो जाते हैं। इस स्थिती में पेज सिर्फ लोड होता रहता है लेकिन कुछ भी होता नहीं है। इस वजह से यात्री बार-बार सेशन टाइम आउट की वजह से लॉगआउट भी हो जाते हैं।

इन सबके बीच वेबसाइट की एक बड़ी समस्या यह भी है कि इसमें टिकट बुक करवाने पर पैसे कटने के बाद टिकट बुक होने की गारंटी नहीं रहती। कई बार पैसे कटने के बावजूद लोगों के टिकट बुक नहीं हो पाते। ऐसे में लोगों को अपने रिफंड के लिए कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

वेबसाइट की एक अन्य टेक्निकल समस्या यह भी है कि यूज़र को ओटीपी पाने में समय लग जाता है। अकसर ओटीपी आने तक उपलब्ध टिकट खत्म हो जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, नई वेबसाइट पर नया यूजर फ्रेंडली इंटरफेस देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वेबसाइट की परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *