इराक़ के प्रधानमंत्री अब्दुल मेहदी ने दिया इराक़ के 11 मंत्रियों की गिरफ़्तारी का आदेश

आदिल अब्दुल मेहदी ने भ्रष्टाचार के आरोपी 11 मंत्रियों की गिरफ़्तारी का आदेश दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने की स्थिति में इन मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। इराक़ के प्रधानमंत्री ने मंगलवार को इन मंत्रियों की गिरफ़्तारी का आदेश जारी करने के साथ ही बताया कि वर्तमान समय में देश में भ्रष्टाचार के तीन लाख अड़सठ हज़ार केस, भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच करने वाले न्यायालयों में लंबित हैं।

इससे पहले एक इराक़ी सांसद अब्दुर्रहीम अश्शेमरी ने बताया था कि देश की न्यायपालिका ने इराक़ की संसद से मांग की है कि वह पांच सांसदों को दी गई विशेष क्षमा को हटा ले ताकि उनको भी भ्रष्टाचार विरोधी प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। उनके अनुसार सांसदों के दो तिहाई सदस्यों के समर्थन के बाद ही किसी सांसद को विशेष क्षमा की सूचि से निकाला जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *