ईरानी सेना, शक्ति के चरम पर! जनरल मूसवी

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के कमांडर ने कहा है कि सशस्त्र सेना, ईश्वर पर आस्था , वरिष्ठ नेता के नेतृत्व और महान ईरानी राष्ट्र के समर्थन की वजह से इस समय श्रेष्ठ स्थिति और शक्ति के चरम पर है।

जनरल अब्दुर्रहीम मूसवी ने गुरुवार को सेना की प्रदर्शनी के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वायु सेना की प्रदर्शनी , इस्लामी गणतंत्र ईरान की शक्ति का एक अन्य प्रदर्शन है।

उन्होंने सन उन्नीस सौ उनासी में ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद अमरीकी सैन्य सलाहकारों की वापसी का उल्लेख करते हुए कहा कि चालीस वर्षों के संघर्ष के दौरान हम ने पूरी दुनिया को यह मानने पर मजबूर कर दिया कि हम अपने पैंरों पर खड़े हो गये हैं और हर प्रकार के प्रतिबंध को पार कर लिया है।

जनरल मूसवी ने इसी प्रकार कहा कि देश में बने बमों , हेलीकाप्टरों और मिसाइलों की प्रदर्शनी से पता चलता है कि ईरान की सेना , किसी भी अन्य समय से अधिक देश की रक्षा के लिए तैयार है। .)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *