ईरान से युद्ध शुरू करने वाला, उस युद्ध को ख़त्म करने वाला नहीं होगाः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध शुरू किया तो वह उस युद्ध को समाप्त करने वाला नहीं होगा।

an

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सीएनएन चैनल से बात करते हुए अमरीका के ड्रोन को मार गिराए जाने के बारे में कहा कि हम अपनी सीमाओं की रक्षा करते हैं, अमरीकी ड्रोन हमारी वायु सीमा में घुस आया था और

निशाना बन गया क्योंकि वह ईरान की वायु सीमा में घुसे बिना भी जासूसी कर सकता था। उन्होंने कहा कि इस ड्रोन के हमारी वायु सीमा में घुसपैठ करने से न केवल हमारी अखंडता बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा भी ख़तरे में पड़ गई। ज़रीफ़ ने कहा कि हम कभी भी यह बात सहन नहीं करेंगे कि विदेशी इस क्षेत्र से छः हज़ार मील दूर से आकर हमारी संप्रभुता और राष्ट्रीय स्थिरता को ख़तरे में डाल दें।

 

ईरान के विदेश मंत्री ने इस सवाल के जवाब में कि क्या ईरान और अमरीका के बीच युद्ध हो सकता है? कहा कि मैं इतना कह सकता हूं कि हम कभी भी लड़ाई शुरू नहीं करेंगे, हमने पहले भी कोई युद्ध शुरू नहीं किया है और अब भी नहीं करेंगे लेकिन अपनी रक्षा ज़रूर करेंगे। उन्होंने कहा कि जो भी ईरान के साथ युद्ध शुरू करेगा उसे इस बात की ओर से निश्चिंत रहना चाहिए कि युद्ध समाप्त करना उसके हाथ में नहीं होगा।

 

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस सवाल के जवाब में कि क्या ईरान फ़ार्स की खाड़ी में तनाव बढ़ाना चाहता है? कहा कि फ़ार्स की खाड़ी के साथ हमारे डेढ़ हज़ार मील की तटवर्ती पट्टी है। हुर्मुज़ स्ट्रेट का नियंत्रण हमारे हाथ में है और यह जल क्षेत्र हमारे जीवन की रेखा है। उन्होंने कहा कि इस जलक्षेत्र की सुरक्षा ईरान के लिए सबसे अधिक अहम है। ईरान ने हमेशा इस जेलक्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की है लेकिन अमरीका, इसे अशांत व असुरक्षित बनाने के लिए हस्तक्षेप करता है मगर यह संभव नहीं है कि आप इसे एक देश के लिए असुरक्षित और दूसरों के लिए सुरक्षित बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *