अब 22 जुलाई को होगी चंद्रयान 2 की लांचिंग

बेंगलुरु। भारत का चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 जो कुछ तकनीकी खराबी के कारण रोक दिया गया था अब वह 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘चंद्रयान-2 प्रक्षेपण जो 15 जुलाई 2019 को तकनीकी खराबी के चलते रोक दिया गया था, वह अब सोमवार 22 जुलाई 2019 तड़के दो बजकर 43 मिनट पर होगा।’

‘बाहुबली’ कहे जा रहे भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण वाहन जीएसएलवी मार्क-।।। के जरिए होने वाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 14 जुलाई देर रात 2:51 बजे होना था। मिशन के प्रक्षेपण से 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया था।

भारत की अंतरिक्ष एजेंसी के वैज्ञानिक उस समस्या की गंभीरता का आकलन कर रहे हैं, जिसने महत्वाकांक्षी 976 करोड़ रुपए के चंद्र मिशन को रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *