दिल्ली हिंसा पर ईरान ने की निंदा,राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया

“ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ संगठित हिंसा की निंदा करता है। सदियों से ईरान भारत का दोस्त रहा है। हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उनके साथ कोई अन्याय न होने दें। शांतिपूर्ण संवाद और कानून में ही आगे का रास्ता निहित है”

भास्कर डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ नेदिल्ली में हुई हिंसा की निंदा की। उन्होंनेभारतीय अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ‘संवेदनहीन’ हिंसा का शिकार न होने देने की अपील की है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि एजेंसियां हिंसा को रोकने और सामान्य स्थिति बनाने और फिर से भरोसा कायम करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं।

रवीश ने अंतरराष्ट्रीय निकायों से इस संवेदनशील समय पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने का आग्रह किया है। जरीफ के बयान को लेकर भारत में ईरान केराजदूत अली चेगेनी को मंगलवार को विदेश मंत्रालय ने तलब किया।

जरीफ ने ट्वीट किया- ईरान भारतीय मुसलमानों के खिलाफ संगठित हिंसा की निंदा करता है। सदियों से ईरान भारत का दोस्त रहा है।

हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उनके साथ कोई अन्याय न होने दें। शांतिपूर्ण संवाद और कानून में ही आगे का रास्ता निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *