मशहूर अमरीकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple की नई iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा हो गया है। सितंबर 2025 में iPhone 17 लाइनअप रिलीज़ होने वाला है, और हाल ही में लीक से इन नए मॉडल में अपेक्षित सुविधाओं और अपग्रेड के बारे में कुछ रोमांचक और महत्वपूर्ण विवरण सामने आए हैं।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple की iPhone 17 सीरीज 11 से 13 सितंबर के बीच लॉन्च होगी। 2025 के iPhone लाइनअप में शामिल होंगे iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 “Air” नामक एक बिल्कुल नया वैरिएंट।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 17 सीरीज में A19 Pro चिप होगी, जिसे एडवांस 3-नैनोमीटर प्रोसेस का इस्तेमाल करके बनाया गया है, जिसका मक़सद Apple के फ्लैगशिप डिवाइस के लिए परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना है।
रिपोर्ट के मुताबिक फोन के साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी साइज 6.9 इंच ही रहेगा, लेकिन iPhone 17 सीरीज के बैक पर स्क्वायर कैमरा सेटअप को खत्म कर दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 17 की कीमत 799 डॉलर होगी। यह भारत में 89,900 रुपये के बेस प्राइस के साथ लॉन्च हो सकता है, जबकि नए iPhone 17 Air की कीमत लगभग 99,900 रुपये हो सकती है। प्रीमियम एंड पर, iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत क्रमशः 1,39,900 रुपये और 1,64,900 रुपये के करीब होने की उम्मीद है।
टेक आउटलेट्स और फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, Apple iPhone Plus मॉडल को बंद करने और एक स्लीकर iPhone 17 Slim (या Air) पेश करने की योजना बना रहा है, जो कंपनी की उत्पाद लाइनअप रणनीति में उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देता है।
उम्मीद है कि Apple अपने iPhone 17 सीरीज़ को सितंबर 2025 के मध्य में लॉन्च करेगा। हालांकि आधिकारिक तारीख की पुष्टि होना बाकी है, लेकिन तकनीकी विश्लेषक डेविड फेलन का अनुमान है कि घोषणा संभवतः 9 सितंबर को होगी।














