आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है

10 दिसंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (यूडीएचआर) को लागू किया था, लेकिन 74 साल बीत जाने के बावजूद लाखों लोग इससे वंचित हैं।

आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है

मानवाधिकार संरक्षण के लिए 10 दिसंबर का दिन बेहद खास है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था, जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

मानवाधिकार दिवस लोगों को उनके अधिकारों और उनके साथ होने वाले सभी भेदभावों को समाप्त करने की कार्रवाई को प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही ये बताता है कि अन्य लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान और सहयोग भी ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *