मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं- प्रियंका गांधी

फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं।इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया था।

बोलीं- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं- प्रियंका गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज में दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ”उत्तर प्रदेश की महिलाओं से मैंने कहा था कि आप अपनी शक्ति पहचानों, आज आपकी शक्ति के सामने इस देश के प्रधानमंत्री झुक रहे हैं। उन्होंने ये घोषणाएं 5 सालों में क्यों नहीं की? चुनाव से पहले क्यों कर रहे हैं?”

ट्विटर पर प्रियंका गांधी ने लिखा- ”यूपी की महिलाओं देख लो! आपने अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके सामने झुक गए। मगर अभी तो पत्ता हिला है महिला शक्ति का तूफ़ान आने वाला है. बहनों की एकजुटता क्रांति लाएगी।”

प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 करोड़ रुपये की राशि स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में ट्रांसफर की और 202 टेक होम राशन प्लांट का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कन्या सुमंगल योजना के तहत भी एक लाख से अधिक लाभार्थियों को 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है। यूपी में विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *