कोरोना की चौथी लहर के संकेत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,800 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,168 लोग रिकवर हुए। अब तक कोरोना को को हराकर सेहत पाने वालों की संख्या 4,25,54,416 हो गई है। इस समय देश में कोविड के एक्टिव केस 20,303 हैं और सक्रिय मामलों की दर 0.05% है।फिलहाल रिकवरी रेट 98.74% है।

 

कोरोना की चौथी लहर के संकेतअगर इस आंकड़े पर नजर डालें तो देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.78% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.79% है। जबकि वैक्सीनेशन कैंपेन की बात करें तो अब तक 190 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। इस दौरान होने वाले टेस्ट की संख्या 84.03 करोड़ हैं।

दिल्ली में कोरोना के 1,607 नए मामले सामने आने से पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित दो और लोगों की मौत के साथ 1,607 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दिल्ली में संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,81,555 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,174 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *