हिजाब में सजी बेटी की शादी की तस्वीर शेयर की ए आर रहमान ने

लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की बेटी खतीजा की शादी की खबर इस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। हालांकि रहमान ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी मगर वायरल फोटो में दुल्हन का हिजाब हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन रहा है। खतीजा के पति का नाम रियासदीन रियान है और पेशे से यह एक ऑडियो इंजीनियर हैं।

हिजाब में सजी बेटी की शादी की तस्वीर शेयर की ए आर रहमान ने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में खतीजा हिजाब में नजर आ रही हैं। वहीं रियासदीन रियान ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी है।

ए आर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बेटी की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। खतीजा की शादी चेन्नई से की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों पर फैंस भी जमकर मुबारकबाद दी रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर इस तस्वीर में की बेटी और दामाद के साथ ही उनके दोनों बच्चे अम्मान और रहीमा भी नजर आ रहे हैं । इसके साथ ही देखा जा सकता है की कपल के बराबर में एक फोटो फ्रेम है। यह एआर रहमान की दिवंगत मां करीमा की तस्वीर हैं। 

पारंपरिक तरीके से संपन्न इस शादी पर दुल्हन द्वारा पहना गया हिजाब भी आकर्षण का केंद्र बना है जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *