भारत का सूरज की ओर सफ़र, सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ आदित्य-एल1

भारत ने सूर्य मिशन की तरफ कूच करते हुए अपने सफर का आग़ाज़ कर दिया है। इसरो का आदित्य-L1 सूर्य मिशन पर निकल गया है।

Aditya-L1 Mission LIVE: 'अब सूरज होगा मुट्ठी में' आदित्‍य यान ने भरी उड़ान,  चार चरण सफलतापूर्वक किए पूरे| Zee Business Hindi

श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग पैड से 11: 50 बजे आदित्य एल-1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी गई है। पृथ्वी से एल-1 बिंदु तक यात्रा में आदित्य एल-1 को 125 दिन का समय लगेगा। यहाँ से उपग्रह सूर्य पर नजर रखेगा।

यह लॉन्चिंग पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट से की गई है। इस रॉकेट की यह 25वीं उड़ान थी। इस चार माह की यात्रा में आदित्य-एल1 पृथ्वी से लगभग 15 लाख किमी की दूरी तय करेगा।

आदित्य एल-1 के लॉन्च पर इसरो ने कहा- “एल1 बिंदु के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में रखे गए उपग्रह को बिना किसी ग्रहण के लगातार सूर्य को देखने का प्रमुख लाभ मिलता है। इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों तथा अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अध्ययन मुमकिन हो सकेगा।”

 

इसरो से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक़, अंतरिक्ष यान विद्युत चुम्बकीय और चुंबकीय क्षेत्र डिटेक्टरों का प्रयोग करते हुए फोटोस्‍फीयर, क्रोमोस्फीयर और सूर्य की सबसे बाहरी परतों का निरीक्षण करने के लिए सात पेलोड ले जाएगा।

पिछले महीने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर भारत ऐसा कीर्तिमान रचने वाला दुनिया का पहला और अब तक का एकमात्र देश बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *