रेल मंत्री अश्विनी वैष्णो देवी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ज़रूरी एलान करते हुए बताया कि भारत को 15 अगस्त, 2027 को पहली बुलेट ट्रेन मिलेगी। रेल मंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, “अपनी बुलेट ट्रेन के टिकट अभी खरीद लें, क्योंकि यह अगले साल हकीकत बनने जा रही है।”

रेल मंत्री ने बताया कि बुलेट ट्रेन का संचालन एक साथ पूरे रूट पर नहीं, बल्कि चरणों में शुरू किया जाएगा। बुलेट ट्रेन के साथ ही रेल मंत्री ने एक और ज़रूरी खबर भी शेयर की। उन्होंने घोषणा की कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी में बताया कि बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक तैयार हो जाएगी। यह ट्रेन सबसे पहले गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी। ट्रेन सेवा पहले सूरत से बिलिमोरा के बीच सेवा शुरू होगी। इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा। फिर वापी से बुलेट ट्रेन अहमदाबाद तक चलेगी। इसके बाद ठाणे से अहमदाबाद का सेक्शन शुरू होगा अंत में मुंबई से अहमदाबाद तक पूरी बुलेट ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का काम अब आखिरी स्टेज में है। सरकार का मकसद इसे तय समय में पूरा करना है ताकि देश का ट्रांसपोर्ट सिस्टम दुनिया के सबसे मॉडर्न सिस्टम में शामिल हो सके। लंबी दूरी और रात भर के सफर के लिए बनाई गई यह ट्रेन यात्रियों को लग्ज़री सुविधाएं और मॉडर्न सेफ्टी देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
मुंबई-अहमदाबाद के मध्य बनाए जा रहे बुलेट ट्रेन के हाईस्पीड कॉरिडोर की कुल लंबाई 508 किलोमीटर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बयान के अनुसार भारत में जैसे ही 15 अगस्त, 2027 को बुलेट ट्रेन दौड़ेगी। वैसे ही भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। जहां पर बुलेट ट्रेन चल रही है।
बताते चलें कि बुलेट ट्रेन के पूरे प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने की डेडलाइन 2029 तय की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 55 फीसदी काम पूरा हो चुका है। गुजरात में सभी आठ स्टेशन अगले कुछ महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में खुद गुजरात के सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का दौरा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रधामंत्री मोदी इंजीनियरों से प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस के बारे में बारीकी से पूछते दिखे। उन्होंने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि यह प्रोजेक्ट पूरे देश के लिए गर्व की बात है।















