वनडे विश्व कप का खिताब जीतकर भारत की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर ही सिमट गई।

इस जीत के साथ ही भारत की महिला टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल का ताज अपने सिर किया। इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया।
हुए भारत ने पहले बल्लेबाजी करते 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर आउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। दीप्ति के अलावा शेफाली वर्मा ने भी बढ़िया खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 87 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी झटके। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
फ़ाइनल में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल वोल्वार्ट की 101 रन की पारी काम न आ सकी। पहला महिला वनडे विश्व कप 1973 में खेला गया था। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में 52 साल में यह भारत का पहला वनडे विश्व कप का खिताब है।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों के पराक्रम के सम्मान में अपने खजाने खोलने का एलान किया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये नकद इनाम मिलेगा। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई सचिव जय शाह के नेतृत्व में महिला क्रिकेट में कई परिवर्तन हुए हैं। वेतन समानता लागू की गई और हाल ही में जय शाह ने महिला विश्व कप की इनामी राशि में 300 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 14 मिलियन डॉलर कर दिया। इसलिए इस साल आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर 51 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, जैसे साल 1983 में कपिल देव की टीम ने भारतीय क्रिकेट में नए युग का सूत्रपात हुआ था, वैसे ही कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने आज देशभर के दिल जीत लिए हैं।
इस जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। हर तरफ से बधाइयों का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे फोड़कर और झंडे लहराकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता पर अपनी अपार खुशी और गर्व व्यक्त किया है।













