भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीती एक और टी20 सिरीज़

भारतीय टीम ने आखिरी टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस जाते साल में जीत अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद में खेले गए सिरीज़ के पांचवें और अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से शिकस्त देकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। भारतीय टीम अब अगले साल 2026 में न्यूजीलैंड के साथ 11 जनवरी से मैदान में उतरेगी।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीती एक और टी20 सिरीज़

भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 53 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। बुमराह ने 2 विकेट लिए, वहीं हार्दिक और अर्शदीप को 1-1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका का टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए दावत दी और यह फैसला दक्षिण अफ्रीका को भरी पड़ गया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 231 रन बना दिए। जिसमें सैमसन के 37, अभिषेक के 34, तिलक के 73 और आखिर में हार्दिक के धुआंधार 63 रन शामिल थे।

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के 231 रनों के जवाब में 20 ओवर में 9 विकेट खोने के बाद 201 रन बनाए। हालाँकि एक समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 120 रन पर एक विकेट था, मगर एक समय आया जब 154 पर ही 6 विकेट हो गए।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ क्विंटन डिकॉक ने 35 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली और ब्रेविस ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसके अलावा कोई दूसरा अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीच पर नहीं टिक सके. जिसकी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ दि मैच और वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ दि सिरीज का अवॉर्ड दिया गया। भारत के इस ऑलराउंडर ने मैच में 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इनके पहले सिर्फ युवराज सिंह ही हैं, जिन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी पूरे किए थे। तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 17 गेंदों में यह स्कोर हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *