भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने रेलवे ने टिकट बुकिंग का इतिहास रच दिया।

रेलवे के इतिहास में टिकट बुकिंग का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 22 मई को दर्ज किया गया है। इस दिन प्रति मिनट 31,814 टिकट बुक की गई हैं।
जहाँ एक और बुकिंग का यह आंकड़ा रेलवे के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म की क्षमता भी ज़ाहिर करता है वहीँ रेलवे द्वारा दी गई जानकारी से यह भी खुलासा हुआ है कि अनधिकृत ऑटोमेटेड बुकिंग पर कार्रवाई करते हुए उसके एआई संचालित सिस्टम ने टिकट बुकिंग के लिए 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर र्आईडी को निष्क्रिय कर दिया है।
मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक़, ई-टिकटिंग की हिस्सेदारी इस समय कुल रिजर्व टिकट बुकिंग में 86.38 प्रतिशत हो गई है वहीँ एवरेज डेली यूजर लॉगिन में भी 19.53 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
बुधवार को रेल मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि निष्पक्षता और दक्षता को और बढ़ाने के लिए नए यूजर प्रोटोकॉल जारी किए जाएंगे।
जानकारी से पता चला है कि एवरेज डेली यूजर लॉगिन वित्त वर्ष 2023-24 में 69.08 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 82.57 लाख हो गया है, जो 19.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जबकि इसी अवधि में एवरेज डेली टिकट बुकिंग में 11.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बयान में रेलवे ने कहा कि जिन यूजर्स ने आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन नहीं किया होगा, वे एआरपी यानी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड, तत्काल और प्रीमियम तत्काल की टिकट पंजीकरण के तीन दिन बाद बुक कर पाएंगे।
आगे यह भी जानकारी दी गई कि आधार-वेरिफाइड यूजर्स बिना किसी देरी के टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक़ ई-टिकटिंग की हिस्सेदारी इस समय कुल रिजर्व टिकट बुकिंग में 86.38 प्रतिशत हो गई है।















