जाग्रेब में सुपर यूनाइटेड रैपिड एंड ब्लिट्ज क्रोएशिया 2025 में मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश ने विश्व के पहले नंबर के मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हरा दिया है। इस जीत के साथ उनकी जीत का सिलसिला पांच तक पहुंच गया।

इस जीत ने गुकेश को दूसरे दिन के अंत में 10 अंकों के साथ अकेले लीडर के रूप में विजयी बनाया। दूसरी तरफ कार्लसन छह अंकों के साथ पीछे रहे। खेल के अंतिम सेट से पहले ही गुकेश ने जान-क्रिज़्टोफ डूडा पर दो अंकों की बढ़त बना ली थी और ऐसा करने से वह उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बन गए। कार्लसन जहाँ सफेद मोहरों के साथ खेल रहे थे वहीँ गुकेश ने काले मोहरों के साथ इस खेल पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की।
ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को काले मोहरों के साथ छठे राउंड में हरा दिया। इस जीत के साथ वह 10 अंक लेकर टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर आ गए हैं।
गुकेश ने नॉर्वे शतरंज के राउंड 6 में पिछले महीने पूर्व विश्व नंबर एक के खिलाफ़ एक शानदार जीत हासिल की और अपने बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखा। हालाँकि शुरुआत में नॉर्वे के इस खिलाड़ी का दबदबा नज़र आया और उन्होंने रैपिड गेम में युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर के खिलाफ अवसर बनाने की कोशिश की। इस बीच खेल पूरी तरह से गुकेश के पक्ष में हो गया।
गुकेष के प्रतिद्वंदी ने अपने बी प्यादे को बी4 पर धकेलने का फैसला करने की गलती की। यहीं पर गुकेश ने खेल पर नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे कार्लसन को रोमांचक मुकाबले में वापस आना पड़ा।
इस समय कार्लसन के पास 30 सेकंड से भी कम समय रह गया था। नॉर्वेजियन खिलाड़ी को मुकाबले के भाग्य का एहसास हुआ और उन्होंने हार मानने का फैसला किया। उन्होंने गुकेष से हाथ मिलकर अपने सरेंडर का संकेत दे दिया।
पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव ने कमेंट्री करते हुए ये शब्द अदा किए- ‘अब हम मैग्नस के दबदबे पर सवाल उठा सकते हैं, क्योंकि यह गुकेश से उनकी दूसरी हार नहीं है, यह एक ठोस हार है’।
गुकेश ने अपने ख़राब शुरूआती खेल का ज़िक्र करते हुए इस मुकाबले की जीत की खुशी पर कहा- ‘मैग्नस को हराना हमेशा विशेष होता है और इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। मेरी शुरुआत बहुत खराब रही थी लेकिन मैं जीत से खुश हूं’।











