भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी रहीं

महिलाओं के खेल के साथ उनके पैकेज में भी भारी बदलाव देखने को मिला है। भारत में दो दिन पहले पांच क्रिकेट टीमों ने टी20 के लिए भारत और दूसरे देश की क्रिकेटरों को करोड़ों रुपए में खरीदा। इन्हें दो से तीन करोड़ में खरीद गया।

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी रहीं

महिला क्रिकेट लीग की इस नीलामी ने रग्बी और कुछ अन्य खेलों में महिलाओं पर हुई धनवर्षा में एक तरह से नए आयाम जोड़ दिए।

महिला क्रिकेट लीग की इस नीलामी में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं। उन्हें आरबीसी ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। उत्तर प्रदेश के लिए भारतीय आलराउंर दीप्ति शर्मा के लिए 2.6 करोड़ रुपए की लागत के साथ उन्हें टीम शामिल किया गया। दिल्ली कैप्टिल्स ने भारत की ही जेमिमा रोड्रिग्स के लिए 2.2 करोड़ की बोली फ़ाइनल की।

दूसरी तरफ आस्ट्रेलियाइ खिलाडियों पर भी धनवर्षा देखने को मिली। आस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने तीन सप्ताह के लिए 1.1 करोड़ रुपए की बोली लगाई।गुजरात जायंट्स के लिए आलराउंडर गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपए अदा किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *