अश्विन के आगे विंडीज बेबस, 196 पर ढेर

किंग्स्टन। भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन चायकाल के पहले ही वेस्टइंडीज 196 रन पर ढेर हो गई। अश्विन की करिश्माई गेंदबाजी दूसरे टेस्ट में भी जारी रही। अश्विन ने 52 रन देकर पांच विकेट, ईशांत और शमी ने दो-दो तथा अमित मिश्रा ने एक विकेट लेकर वेस्टइंडीज पारी को समेट दिया।

ashwin 1

जवाब मेें भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल (75*) और चेतेश्वर पुजार (18*) रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इंडीज की ओर से ब्लेकवुड ने सबसे ज्यादा 62 रन का योगदान दिया। कुमिंस ने 24 और गेबरियल ने 15 रन बना अंतिम विकेट के लिए 38 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले से हैरान कर दिया। भारत ने चोटिल मुरली विजय के स्थान पर ओपनर लोकेश राहुल, जबकि होल्डर ने सी। ब्रैथवेट की जगह मिगेल कुमिंस को शामिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *