अमेरिका में हॉट एयर बैलून फटा, 16 की मौत

टैक्सास। हवा में उड़ान भरते हुए एक हॉट एयर बैलून में आग लग जाने से 16 लोग मारे गए। शनिवार को यह बैलून सेंट्रल टैक्सास में गिर गया। यह जानकारी संघीय एवं स्थानीय अधिकारियों ने दी है।

hot air-balloon

काल्डवेल काउंटी के शेरिफ डैनियल लॉ ने कहा है, “अभी की स्थिति देखते हुए यही लगता है कि इस दुर्घटना में कोई नहीं बचा होगा।”

शेरिफ के कार्यालय ने कहा है कि बैलून में सवार लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने ऑस्टिन से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण में दुर्घटना होने की पुष्टि की है।

प्रशासन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के बारे में कोई सूचना मुहैया नहीं कराई है। एजेंसी ने कहा है कि कम से कम 16 लोग बैलून में सवार थे। टैक्सास के गवर्नर ग्रेग एब्बॉट ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि जताई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *