India vs England : बैकफुट पर मेहमान टीम, 103 रन पर गिरे पांच विकेट

विशाखापत्तनम। विजाग में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर (103) रन बना लिए हैं. जॉनी बेयरस्टॉ (12) और बेन स्टोक्स (12) रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की तरफ से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. टीम इंडिया की पहली 455 रनों पर सिमटी. भारत के पास 352 रनों की बढ़त हासिल है. India vs England

India vs England

इंग्लैंड टीम को पहला झटका टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दिया. शमी ने इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टक कुक को (2) के स्कोर पवेलियन भेजा. जबकि पहला टेस्ट मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज हसीब हमीद को जयंत यादव के वाइड थ्रो पर विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने शानदार तरीके से रनआउट किया. हमीद ने (13) रन की पारी खेली. रूट का साथ देने आए बेन डकेट ज्यादा देर नहीं टिक सके सिर्फ (5) रन के निजी स्कोर पर आर अश्विन की फिरकी में फंस कर बोल्ड हो गए. इसके कुछ देर बाद अश्विन ने जो रूट को उमेश यादव के हाथों कैच करा दिया. रूट ने (53) रनों की बेहतरीन पारी खेली. 80 रन पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट खो दिया. जयंत यादव ने मोईन अली को एक रन पर पवेलियन भेजा. टीम इंडिया की तरफ से आर अश्विन दो, मोहम्मद शमी और जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया.

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 455 रनों पर सिमटी. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (167) रन बनाकर आउट हुए हुए. इसके अलावा आर अश्विन (58) और पहला टेस्ट मैच खेल रहे जयंत यादव (35) रन बनाकर पवेलियन लौटे. खेल के दूसरे दिन स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने तीन विकेट झटके. इसके अलावा आदिल राशिद को दो और बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला. खेल के पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए थे और स्टुअर्ट ब्रॉड को एक विकेट मिला था.

www.naqeebnews.com

# India vs England

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *