भारतीय नौसेना लगातार अपने विस्तार पर ध्यान केंद्रित किये है। राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा हेतु संकल्प और दृढ़ता को बढ़ावा दिया गया है। इसे विकसित लगातार युद्धाभ्यास भी जारी है।
अब भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 से अधिक विमानों और दो युद्धपोतों वाले कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) का संचालन करते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। इसके लिए निरंतर हवाई संचालन को सुनिश्चित करने के अलावा भारत के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता तथा क्षमता के प्रदर्शन को भी केंद्र में रखा गया है।
Indian Navy: भारत ने अरब सागर में दिखाई अपनी ताकत, 35 से ज्यादा विमानों-दो युद्धपोतों के साथ किया युद्धाभ्यास#IndianNavy #CarrierBattleGroup #ArabianSea https://t.co/BjVzSNv9uz
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) June 10, 2023
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में 35 से अधिक विमानों तथा दो युद्धपोतों वाले कैरियर बैटल ग्रुप के साथ युद्धाभ्यास किया है। इस बीच अपने बेड़े के कई बड़े- बड़े विमानों का प्रदर्शन किया गया।
समुद्र में चौकसी एवं रक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के लिए दो विमान वाहक आईएनएस विकरमादित्य और स्वदेशी आईएनस विक्रांत के साथ-साथ अपने बेड़े के जहाजों और पनडुब्बियों का प्रदर्शन किया। ये दोनों विमान हिंद महासागर की रक्षा के मामले में बेहद महत्वपूर्ण हैं।