125 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 111वें स्थान पर, केंद्र ने रिपोर्ट को गलत बताया

जीएचआई यानी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 की सूची सामने आ गई है। दुनियाभर के 125 देशों की इस सूची में भारत का 111वां स्थान है। भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को गलत और भ्रामक बताया है।

125 देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 111वें स्थान पर, केंद्र ने रिपोर्ट को गलत बताया

भारत की रैंकिग में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को जारी इस रिपोर्ट में भारत अपने पड़ोसी देशों से पीछे है। रैंकिंग में पकिस्तान 102, बांग्लादेश 81, नेपाल 69 और श्रीलंका 60वें स्थान पर है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स की ओर से जारी की गई इस सूची में भारत 28.7 स्कोर के साथ भुखमरी की गंभीर स्थिति में है। इससे पहले वर्ष 2022 में भारत 121 देशों की सूचि में 107वें नंबर पर जबकि वर्ष 2021 में 101वें नंबर पर था​।

भारत ने इसे देश की छवि खराब करने का प्रयास बताया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को गलत और भ्रामक बताते हुए कहा है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स देश की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाता है।

केंद्र सरकार अपने पक्ष में बोलते हुए इस इंडेक्स के चार में से तीन इंडिकेटर को बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े होने पर आपत्ति जता रही है। केंद्र का कहना है कि ये पूरी आबादी का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि चौथा और सबसे महत्वपूर्ण इंडिकेटर ओपिनियन पोल पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *