‘ऑपरेशन अजय’ अभियान के तहत इजराइल से सकुशल लौटे 212 भारतीय

‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल युद्ध के बीच 212 भारतीयों को लेकर पहली चार्टर फ्लाइट गुरुवार को बेन गुरियन एयरपोर्ट से रवाना हुई। इन भारतीय नागरिकों को लाने वाली पहली उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर आज उतरी।

'ऑपरेशन अजय' अभियान के तहत इसराइल से सकुशल लौटे 212 भारतीय

एक अनुमान के मुताबिक़, इस समय इजराइल में करीब 18 हज़ार भारतीय मौजूद हैं। इनमें ज्‍यादातर आईटी प्रोफेशनल से जुड़े या फिर छात्र हैं।

इजरायल और हमास युद्ध में फंसे भारतियों ने ‘ऑपरेशन अजय’ से राहत की सांस ली है। इस ऑपरेशन के तहत इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची। एयरपोर्ट पर नागरिकों का स्वागत केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने किया।

इजराइल और हमास युद्ध के बीच फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए सरकार द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान को ‘ऑपरेशन अजय’ नाम दिया गया है। भारतीय दूतावास इजराइल में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने के लिए डेटा तैयार कर रहा है।

गौरतलब है कि इजराइल पर 7 अक्‍टूकर को अचानक होने वाले हमले के बाद एयर इंडिया ने वहां जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया था। इस हमले से पहले ही इजराइल से वापसी की योजना बना चुके काफी लोग वहां फँस गए थे।

इस बीच एयर इंडिया ने अभी तक अपनी उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया नहीं है। इन हालत में इजराइल में फंसे भारतियों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन अजय अभियान शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *