रक्षा सहयोग पर सहमत हुए भारत और अमेरिका

नई दिल्ली: अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ डेलिगेशन स्तर की बातचीत हुई। लॉयड ऑस्टिन भारत दौरे पर हैं।

रक्षा सहयोग पर सहमत हुए भारत और अमेरिका

विज्ञान भवन में आयोजित बैठक में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुख भी मौजूद रहे। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले ऑस्टिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।

भारत और अमेरिका रक्षा सहयोग पर सहमत।

दोनों वैश्विक साझेदारी के लिए मिलकर करेंगे काम

अमेरिका के रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की। उन्होंने साझा लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में एक जैसी विचारधारा वाले देशों के साथ आने पर जोर दिया।

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड जेम्स ऑस्टिन से वार्ता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया, भारतीय सेना और यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड, सेंट्रल कमांड, अफ्रीका कमांड के बीच हम सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भारत अमेरिका के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *