भारत में हवाई यात्रियों की संख्या 10 करोड़ हुई पार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा कि वर्ष 2016-17 में घरेलू विमानन सेवाओं के जरिए यात्रा करने वालों की संख्या में करीब 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार चला गया।

लोकसभा में चंद्रकांत खैरे के प्रश्न के लिखित उत्तर में नागर विमानन अशोक गजपति राजू ने कहा कि वर्ष 2016-17 में घरेलू एयरलाइन द्वारा सफर करने वालों की संख्या 10.37 करोड़ रही जो इसके पहले के वर्ष के मुकाबले 21.8 फीसदी अधिक है।

 

उन्होंने कहा कि इसमें एयर इंडिया की हिस्सेदारी 13.2 फीसदी रही। एयर इंडिया के जरिए घरेलू स्तर पर 1.37 करोड़ लोगों ने सफर किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *