IND vs ENG भारत ड्राइविंग सीट पर, तीसरे दिन स्कोर 451/7

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीसरे दिन सटंप के समय 7 विकेट के नुकसान पर 451 रन बना लिए हैं। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत ने इंग्लैंड पर 51 रन की बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले तीसरे दिन विराट कोहली ने अपने करियर का 15वां शतक पूरा किया। कोहली 147 रन बनाकर नाबद हैं और जयंत यादव 30 रन बनाकर क्रीज़ पर उनके साथ हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हो गई है। IND vs ENG

ind-vs-eng-kohli

इंग्लैंड ने मैच के तीसरे दिन जैक बॉल से ओवर की शुरुआत कराई और उन्होंने दिन की दूसरी ही गेंद पर पुजारा (47) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पुजारा अपने कल के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ सके। भारत को तीसरा झटका आदिल राशिद ने दिया। उन्होंने मुरली विजय (136) को फुलटॉस गेंद पर कॉट एंड बोल्ड किया। आउट होने से पहले मुरली विजय ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। आउट होने से पहले उन्होंने विराट कोहली के साथ शतकीय साझेदारी भी की।

करुण नायर (13) को मोइन अली को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। उन्हें फील्ड अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था। इंग्लैंड ने डीआरएस लिया और नायर आउट करार दिए गए। जो रूट ने पार्थिव पटेल (15) को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। इसके थोड़ी ही देर में उन्होंने अश्विन (00) को जेनिंग्स के हाथों कैट आउट कराकर भारत को छठा झटका दे दिया। राशिद ने रवींद्र जडेजा (25) को बटलर के हाथों कैच आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। आउट होने से पहले रवींद्र जडेजा ने विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। इंग्लैंड के मोइन अली, आदिल राशिद और जो रूट ने दो-दो विकेट झटके हैं। जैक बॉल ने एक विकेट हासिल किया है।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुकली विजय 70 और चेतेश्वर पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत का एकमात्र विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा था, जिन्हें 24 के निजी स्कोर पर मोइन अली ने बोल्ड किया था। भारत ने पहले दिन 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे, जिसके बाद वह इंग्लैंड से 254 रन पीछे था। इससे पहले, इंग्लैंड की पूरी टीम 400 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड की ओर से कीटन जेनिंग्स ने 112, जो बटलर ने 76, मोइन अली ने 50 और एलेस्टर कुक ने 46 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से पहली पारी में केवल स्पिनरों को ही सफलता मिली। रविचंद्रन अश्विन ने 6 और रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए थे। IND vs ENG

www.naqeebnews.com

# IND vs ENG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *