IND vs ENG : कोहली, पुजारा के शतक, पहले दिन भारत का स्कोर 317/4

विशाखापत्तनम। विजाग में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 317 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली (151) और नाइट वाचमैन आर अश्विन (01) के स्कोर पर खेल रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा 119 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने। पुजारा ने लगातार तीसरा टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 226 रनों की अहम साझेदारी की। IND vs ENG

ind-vs-eng-pujara-viratभारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने एक फिर निराश किया। गौतम गंभीर की जगह टीम में शामिल हुए किए गए केएल राहुल (0) के स्कोर पर चलते बने। तो मुरली विजय (20) रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे। चेतेश्वर पुजारा आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जैम्स एंडरसन को तीन और स्टुअर्ट ब्रॉड को एक विकेट मिला। भारत का चौथा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में गिरा जिन्होंने 23 रन बनाये।

मैंच में अपनी पारी के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए। पुजारा ने 40वें टेस्ट की 67वीं पारी में ये कारनामा किया। वीरेंद्र सहवाग ने सबसे तेज 34वें टेस्ट की 55वीं पारी में टेस्ट क्रिकेट के 3000 रन पूरे किए थे।

इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दोनों ही टीमों के बीच ये सीरीज का ये दूसरा मैच है। राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया दो बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है। गौतम गंभीर की जगह लोकेश राहुल को शामिल किया गया है, जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह ऑफ स्पिनर जयंत यादव रखे गए हैं, ये जयंत का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच है। वहीं इंग्लैंड टीम में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की वापसी हो गई है।

विशाखापटनम की विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आखिरी वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की थी। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से भारतीय स्पिन गेंदबाज इस टर्निंग विकेट पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भी भारी पड़ेगें। विजाग का विकेट स्पिनरों की हमेशा मदद करता है और इसमें दूसरी पारी में बैटिंग करना मुश्किल होगा।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का ये 50वां टेस्ट मैच है। एक बार फिर उनसे इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। कोहली ने अबतक 50 टेस्ट मैच खेले हैं और तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें उनके 14 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं।  कप्तान कोहली के नाम टेस्ट मैच में दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 211 रन है।

टीमें इस प्रकार हैं :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, लोकेश राहुल, जयंत यादव।

इंग्लैंड : एलिस्टर कुक (कप्तान), हसीब हमीद, जो रूट, बेन डकेट, मोईन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, आदिल राशिद, जफर अंसारी, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन। IND vs ENG

www.naqeebnews.com

# IND vs ENG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *