आयकर छापे में कर्नाटक के मंत्री के पास से मिले 162 करोड़ रुपये

बेंगलुरू : आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया। विभाग ने इस दौरान 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए। Income

Income tax

आयकर अधिकारियों ने कहा कि विभाग को पिछले हफ्ते गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई बेनामी संपत्तियों और बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश के बारे में जानकारी मिली।

जारखिहोली का इस पर कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर  आयकर की छापेमारी  के पीछे राजनीतिक षड़यंत्र है। उन्होंने कहा,

‘आयकर अधिकारी बेलागावी में हमारे पास आए और हमने उनका सहयोग किया। भविष्य में भी हम आयकर अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे।’ वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी से संपर्क नहीं किया जा सका।

www.naqeebnews.com

# Income 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *