फ्रांस में सुरक्षा विधेयक का विरोध,52 हजार से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन

पेरिस 06 दिसंबर : फ्रांस में नये सुरक्षा विधेयका का बड़े पैमान पर विरोध शुरू हो गया है और इसके खिलाफ 52 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसमें से लगभग पांच हजार लोगों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन किया।


फ्रांस के बी.एफ.एम.टी.वी. ने गृहमंत्रालय के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

उल्लेखनिय है कि फ्रांस की संसद के निचले सदन ने 24 नवंबर को नये सुरक्षा विधेयक को पारित किया है, जिसके अनुसार पुलिस अधिकारियों और लिंगकर्मियों की व्यक्तिगत विवरण युक्त तस्वीरों और वीडियो जो संभावित रूप से उनके शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान का कारण बन सकता है का प्रसारण करने पर आरोपी को एक साल की कैद तथा 45 हजार यूरो का जुर्माना का प्रावधान है।

बताया जा रहा है कि इस विधेयक विरोध में 90 रैलियां निकाली गई हैं।
फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डार्मनिन ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन के आरोप में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 30 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *