अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘तस्करी- द स्मगलर्स वेब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।भिनेता इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ के बाद यह नई सिरीज़ इस समय चर्चा में है। मेकर्स ने 7 जनवरी को इसका ट्रेलर लॉन्च किया।

इंस्टाग्राम पर ट्रेलर जारी करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें। तस्करों, खराब लैंडिंग के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि अब सब कुछ स्कैन होगा। तस्करी- द स्मगलर्स वेब 14 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।’
2 मिनट 19 सेकेंड के इस ट्रेलर में इमरान हाशमी एक कस्टम अफसर की भूमिका में नज़र आते हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि में तस्कर चीजों को छिपाना अपनी कला मानते हैं, वहीं इमरान हाशमी चीजों को ढूंढने में अपनी महारत समझते हैं और इस तरह से एक लुका-छुपी का खेल जारी रहता है।
इमरान को सस्पेंड कर दिया गया है मगर देश की खातिर वह तस्करी रोकना चाहते हैं इसलिए वह उन अधिकारियों की तलाश करते हैं जो ईमानदार हैं। ऐसे में इमरान हाशमी समेत तीन कस्टम ऑफिसर्स का सस्पेंशन रोका जाता है। इसके बाद ये लोग विलेन के रूप में नजर आए शरद केलकर को तस्करी से रोकते हैं।
इमरान हाशमी का साथ दिया है अमृता खानविलकर ने। शरद केलकर विलेन के रूप में काफी दमदार नज़र आ रहे हैं। नंदी सिंह संधू ने भी शानदार अदाकारी की है।
















