महंत नृत्य गोपालदास की सेहत में सुधार

लखनऊ 06 दिसंबर : सांस की तकलीफ के कारण पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती श्रीरामजन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के अध्‍यक्ष महंत नृत्‍य गोपाल दास की सेहत में सुधार दिखायी देने लगा है।
मेदांता अस्‍पताल के निदेशक डॉक्‍टर राकेश कपूर ने  जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन में कहा “

पिछली नौ नवम्बर को महंत नृत्‍य गोपाल दास क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल में भर्ती हुये थे। आज पांच दिसम्बर को उन्हे आक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है।

 

उन्‍हें बिस्तर से व्‍हीलचेयर पर बिठाकर गलियारे में घुमाया गया। उनकी स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। महंत को आईसीयू में विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।”

गौरतलब है कि महंत नृत्‍य गोपाल दास को नौ नवंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *