एसपी के बाद अब एसओ को फोन करेंगे आईजी, फेल होने वाले होंगे सस्पेंड

satish igलखनऊ.एसपी के बाद अब एसओ को फोन करेंगे आईजी, फेल होने वाले होंगे सस्पेंड होंगे . आईजी ज़ोन ए सतीश गणेश किसी भी समय अब अपने ज़ोन के 256 थानों पर फोन करके रियल्टी चेक करेंगे। इस दौरान अच्छा रिस्पांस न देने वाले थानेदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें, बीते शुक्रवार को आईजी ने जिलों के एसपी का रियल्टी चेक किया था।
जानकारी के मुताबिक, जोन के 11 जिलों के एएसपी, सीओ और 256 थानेदारों के रिस्पांस के लिए फ़ोन किया जाएगा। ये कॉल अलग-अलग पांच नंबर से की जा सकती हैं।
पांच में तीन कॉल का सही रिस्पांस न देने पर थानेदार की कुर्सी जा सकती है। ऐसे थानेदारों को सस्पेण्ड कर दिया जाएगा।
आईजी ने बताया कि थानेदार व पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग तरीके से कॉल किया जाएगा। कॉल फरियादी, पत्रकार या मुखबिर बनकर किया जाएगा।
इसके साथ ही आईजी ने जिले के पुलिस कप्तानों को भी अपने मातहतों को अलग-अलग नंबरों से कॉल करके टेस्ट लेने के निर्देश दिए हैं।
आईजी ए सतीश गणेश ने बताया कि बीते कई महीनों से थानों से लेकर एसपी तक के फ़ोन न उठाने की शिकायत मिल रही थी।
सुल्तानपुर के चांद पुर थाना के इलाके से एक मैसेज आईजी के व्हाट्सप पर आया था कि कप्तान साहब फ़ोन नहीं उठा रहे हैं। जिसके बाद ये रियल्टी चेक किया गया। ऐसी ही शिकायत थानेदार, सीओ और एएसपी की भी लगातार मिल रही हैं।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *