युवा गलत रास्ते पर चले तो उनकी जिंदगी जहन्नुम बन सकती है- रजनीकांत

मेगास्टार रजनीकांत ने युवाओं को चेतावनी के साथ एक खास सलाह दी है। साऊथ के स्टार रजनीकांत ने युवाओं से कहा है कि वह अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें। साथ ही उन्होंने नई नस्ल से नशे या शराब जैसी बुरी आदतों में से बचने को भी कहा है।

75 वर्षीय रजनीकांत अभी भी फ़िल्मी दुनिया सक्रिय हैं। रजनीकांत ने युवाओं से अपील की कि वे अनुशासन में रहें, पढ़ाई करें और अच्छी आदतें अपनाएं। चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रजनीकांत ने कहा कि युवा अपने जीवन के बारे में गंभीरता से सोचें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवा गलत रास्ते पर चले तो उनकी जिंदगी जहन्नुम बन सकती है।

अपनी सलाह में बचाव की बात करते हुए रजनीकांत ने युवाओं से कहा कि अगर आपका कोई दोस्त नशा करता है तो उसके पास न जाएं। आगे उन्होंने कहा, ‘युवाओं को अपनी शिक्षा और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। स्वस्थ रहें। नशे या शराब के आदी न बनें। अगर आपको चोट लगी तो यह सिर्फ आपका ही नहीं, आपके माता-पिता और परिवार का भी नुकसान है। जिंदगी न सिर्फ आपके लिए, बल्कि आपके प्रियजनों के लिए भी नर्क बन सकती है।’

वर्कफ़्रों की बात करें तो रजनीकांत अपनी फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। ‘जेलर 2’ साल 2023 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन की भूमिका में लौटेंगे और शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के कैमियो होने की खबर है। इसका निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। फ़िल्मी ख़बरों के मुताबिक़, यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने की उम्मीद है।

रजनीकांत के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो वह इस समय ‘थलाइवर 173’ में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिबी चक्रवर्ती कर रहे हैं। ‘थलाइवर 173’ को कमल हासन की प्रोडक्शन कंपनी बना रही है। यह फिल्म पोंगल 2027 में रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *