महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 के शेड्यूल में बदलाव के बाद नया शेड्यूल जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के मुताबिक़ वर्ल्ड कप 30 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा।

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु भगदड़ हादसे के बाद सख्त रवैया अपनाते हुए चिन्नास्वामी स्टेडियम को वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। ऐसे में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैचों को अब नवी मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है। नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अधिकतम पांच मैच खेले जाएंगे।
हालांकि वेन्यू में बदलाव किया गया है मगर टूर्नामेंट की तारीखों में बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका कर रहे होंगे, जो मिलकर विश्व कप की मेजबानी करने वाले हैं।
इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सभी मैच कोलंबो में खेले जाएंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा। बता दें भारत की महिला टीम को इस वर्ल्ड कप में सात मैच खेलने हैं।
वर्ल्ड कप के लिए अब जिन पांच मैदानों के नाम तय किए गए हैं उनमें एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई), एडीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) का नाम है।
भारत का शेड्यूल:
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 का नया शेड्यूल:
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, इंदौर
2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापत्तनम
10 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी
11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम
13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम
14 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो
15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विशाखापत्तनम
17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो
18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर
20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, नवी मुंबई
24 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, विशाखापत्तनम
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश, नवी मुंबई
नॉकआउट मैच:
29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो
30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, नवी मुंबई
2 नवंबर: फाइनल, नवी मुंबई/कोलंबो














