मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं- एलन मस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री का अमेरिका पहुंचने पर स्वागत हुआ।

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने ट्विटर और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की। मस्क ने इस मुलाक़ात का ज़िक्र ट्विटर पर किया।

मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं- एलन मस्क

पूर्व ट्विटर सीईओ जैक डोरसी के डरा दिए स्टेटमेंट कि भारत सरकार ने कंपनी को बड़ी संख्या में खातों को बंद करने के लिए कहा था, के जवाब में मस्क ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक कंपनी के पास “स्थानीय सरकारों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है”।

एलन मस्क आगे कहते हैं- ”अगर हम स्थानीय सरकार के कानूनों का पालन नहीं करते हैं, तो हमें अपना कारोबार बंद करना पड़ेगा। ऐसे में हम जो सबसे अच्छा कर सकते हैं वह ये है कि किसी भी देश में कानून के हिसाब से हम काम कर सकते हैं।’ हमारे लिए इससे अधिक करना असंभव है। हम कानून के तहत अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

अगले वर्ष अपने भारत दौरे की बात पर मास्क ने बताया- ‘मैं अगले साल भारत का दौरा करने का प्लान बना रहा हूं। मुझे यक़ीन है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आशा है कि हम भविष्य में कुछ एलान करेंगे। भारत में बड़ा निवेश होने की उम्मीद है।’

अपनी अमरीका यात्रा के दौरान पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राजकीय भोज में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ शिरकत करेंगे।नरेंद्र मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दूसरी बार संबोधित करेंगे। इस बीच पीएम मोदी व्यापार जगत के नेताओं के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में पीएम शामिल होंगे।

एलन मस्क ने कहा कि मैं अगले साल भारत का दौरा करने की योजना बना रहा हूं। मुझे विश्वास है कि मानवीय रूप से संभव होते ही जल्द से जल्द टेस्ला भारत में काम करेगा। मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *