प्रदेश में बारिश का माहौल बना, पारा तो घटा मगर उमस ने बढ़ाई मुश्किल

प्रदेश के बीस से ज़्यादा ज़िलों में होने वाली बारिश ने जहाँ तापमान बढ़ाया है वहीँ उमस भी भरपूर बढ़ा दी है। हालाँकि इस बीच लोगों को हीट वेव से राहत मिली है। लखनऊ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 37 जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज रहने की उम्मीद है।

प्रदेश में बारिश का माहौल बना, पारा तो घटा मगर उमस ने बढ़ाई मुश्किल

बिपरजॉय के कमजोर पड़ने से कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है, इससे बारिश का योग बना है। प्रदेश के कई हिस्सों में बार‍िश के साथ तेज हवायें चलने से पारा 4 – 5 ड‍िग्री लुढ़का है जससे लोगों को राहत म‍िली है इस बीच कई इलाक़ों में अभी भी बार‍िश का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक़ गुरुवार को भी राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। प्रयागराज में सर्वाधिक तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान बुलंदशहर में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज ऐसे ही रहने के अनुमान हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 25 जून के बाद प्रवेश करने की संभावना है। ऐसे में भीषण गर्मी से छुटकारा पाने के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना होगा।

बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट से लू से तो राहत मिली, लेकिन नमी 75 प्रतिशत तक होने से उमस से लोग बेहाल हैं। अनुमान है कि तीन-चार दिन तक राजधानी में मौसम ऐसे ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *