मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह मुझे नहीं छोड़ रहा है- अशोक गहलोत

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सुर्ख़ियों में है। उनके बयान से रुझान मिल रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाना चाह रही है।

मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह मुझे नहीं छोड़ रहा है- अशोक गहलोत

एक बयान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं- “एक बार एक महिला ने मुझसे कहा था कि भगवान की इच्छा है कि आप चौथी बार मुख्यमंत्री बनें… मैंने उनसे कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहता हूं लेकिन यह पद मुझे नहीं छोड़ रहा है।”

कांग्रेस के प्रमुख नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुताबिक़ सोनिया गांधी ने अध्यक्ष बनने के बाद पहला निर्णय उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का लिया। वह बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार न होने के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख़ सामने आ चुकी है। यहाँ कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा में देरी पर अशोक गहलोत का कहना है कि चयन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष का दर्द ये है कि कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद क्यों नहीं हैं।

सचिन पायलट के बारे में वह खुद को उनके पक्ष में लिए जाने वाले फैसलों में शामिल बताते हैं और कहते हैं कि पायलट साहब के सब टिकट लगभग क्लियर हो रहे हैं। उनके मुताबिक़ एक भी टिकट पर उन्होंने एतराज़ नहीं किया है जिसे वह सबसे प्रमुख बात बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *