मैं अपनी जीवन साथी से सम्मान की उम्मीद करती हूं- भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर का कहना है कि वह अपने जीवनसाथी से परस्पर सम्मान की उम्मीद करती हैं। भूमि का मानना है कि वह अपने देश की स्वतंत्र, महत्वाकांक्षी महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस करती हैं।

मैं अपनी जीवन साथी से सम्मान की उम्मीद करती हूं- भूमि पेडनेकर

मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में भूमि पेडनेकर ने बताया कि उन्हें किस तरह का लाइफ पार्टनर चाहिए। इंटरव्यू के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में भूमि ने कहा कि आज मैं जिस स्थिति में हूं और मेरे पास जो भी अनुभव है, उसके बाद मैं सिर्फ आपसी सम्मान चाहती हूं, यही वह पहली चीज है जिसे मैं अपने जीवनसाथी में तलाशना चाहूंगी।


भूमि को यह सम्मान सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि उनके काम, परिवार और दोस्तों के लिए भी चाहिए।


आगे भूमि कहती हैं कि ‘आकर्षण’ होना भी जरूरी है, आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रहना चाहते जिसके प्रति आपका आकर्षण नहीं है लेकिन मैं आपसी सम्मान से समझौता नहीं करूंगी।

इस सम्मान पर और ज़्यादा खुलासा करते हुए भूमि का कहना था कि, यह सम्मान सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि मेरे काम, मेरे परिवार और दोस्तों को भी दिया जाना चाहिए।

मुंबई में जन्मी और इसी शहर में पली भूमि इस बात से काफी खुश हैं कि वह अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में एक बड़े शहर की लड़की की भूमिका निभाने में सक्षम हो गईं हैं।

आगे भूमि कहती हैं कि मैं एक शहरी लड़की हूं और मैंने अपने करियर में कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। भूमि इस बात पर भी ख़ुशी जताती हैं कि करण बुलानी और रिया कपूर ने उन्हें ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ में एक वास्तविक, भरोसेमंद किरदार के रूप में पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *