Jio अपने यूजर्स को फ्री में रहा है 112 जीबी डाटा

 आप भी जियो यूजर्स है तो आपके लिए खुशखबरी है। जियो ने अपने यूजर्स के लिए शानदार ऑफर लॉन्च किया है। जियो के लगातार नए-नए ऑफर्स के बाद एक और धमाकेदार ऑफर पेश किया है। Jio के इस ऑफर में यूजर्स को बिल्कुल फ्री डाटा दिया जा रहा है।

जियो ने लगातार अपने दमदार प्लान्स से अन्य कंपनियों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा खड़ी की है। Jio अपने नए ऑफर में यूजर्स को 112 जीबी डाटा बिल्कुल फ्री में दे रहा है। Jio यह ऑफर Jio Phone Match Pass के तहत है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है जिसमें यूजर्स को 112 जीबी डाटा मिलेगा।

 

ऐसे मिलेगा फ्री डाटा- इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ऐसे व्यक्ति की जरुरत होगी जो Jio Phone खरीदना चाहता है। उसके बाद उससे 1800-890-8900 पर फोन कॉल करने के लिए कहना होगा। कॉल पर उससे मोबाइल नंबर पूछा जाएगा उस समय आपका मोबाइल नंबर बता दें और पिनकोड भी बता दें। इसके बाद दुकान का एड्रेस बताया जाएगा जहां से आपक जियो फोन खरीदना होगा।

 

फोन खरीदने का बाद आपको 8जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा जिसकी वैलिडिटी चार दिनों की होगी। अगर आप 112 जीबी डाटा लेना चाहते है तो इसके लिए आपको 10 दोस्त ढूंढने होंगे जो जियोफोन खरीदना चाहते है। इस तरह अगर आप सबसे अधिक फोन दिलवाते है तो आपको Jio Dhan Dhana Dhan शो में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह मौका हर वीक दो जियो यूजर्स को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *