अमिताभ बच्चन ने साझा किया 27 साल बाद ऋषि कपूर के साथ काम करने का अनुभव

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन करीब 27 साल बाद ऋषि कपूर के साथ फिल्म 02 नॉट आउट में काम किया है।अमिताभ का कहना है कि फिल्म में ऋषि कपूर के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।अमिताभ और ऋषि कपूर ने कभी कभी, कुली, अमर अकबर एंथनी ,नसीब और अजूबा में काम किया है।

ऋषि कपूर के साथ दशकों बाद काम करने के अनुभव के बारे में अमिताभ ने कहा” यह उतना ही शानदार था, जितना उन दिनों हुआ करता था, जब हमने साथ में ऐतिहासिक फिल्में दी थी। ऐसा नहीं है कि हम जन्म के बाद अलग हो गए और 27 साल बाद मिल रहे हैं। ‘102 नॉट आउट’ अपने आप में जीवन-मृत्यु के बारे में है।”

 

अमिताभ से पूछा गया कि ‘102 नॉट आउट’ में 100 साल से ज्यादा उम्र का किरदार निभाना कैसा रहा? तो उन्होंने कहा कि निर्देशक उमेश शुक्ला और पटकथा लेखिका सौम्या जोशी ने उन्हें युवा सोच वाले 102 वर्षीय किरदार की कहानी सुनाई थी और इसे निभाने का प्रयास किया गया।

फिल्म में अमिताभ की दाढ़ी और सफेद बाल चित्रकार एम.एफ. हुसैन की तरह दिखते है। इस पर उन्होंने कहा कि’मैंने इस बारे में नहीं सोचा, लेकिन चूंकि आप ऐसा कह रहे हैं, तो आपकी बात मान लेता हूं.’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *