आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए एनसीएल में निकली अप्रेंटिस की सैकड़ों नौकरियां

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 1765 पद हैं। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए एनसीएल में निकली अप्रेंटिस की सैकड़ों नौकरियां

अप्रेंटिस वैकेंसी के लिए नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने डिप्लोमा, ग्रेजुएट और ट्रेड अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जानकारी दी है। भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है।

अप्रेंटिस पदों के इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 12 मार्च 2025 से 18 मार्च, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 1765 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.nclcil.in या सीधे nclapprentice.cmpdi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास उस पद हेतु शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित डिग्री, बारहवीं के साथ डिप्लोमा, या फिर दसवीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु गणना पहली मार्च 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों, जिनमे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च 2025 तक किया जा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया मेरिट सूची के आधार पर होगी। इसके परिणाम 20-21 मार्च 2025 के बीच जारी किए जाएंगे।

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों हेतु आवेदन शुल्क शून्य है। इस प्रकार सामान्य सहित अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को किस प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन नि:शुल्क होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *