‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर में खामोश हुमा कुरैशी ने मचाया कोहराम

हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म ‘ बेबी डू डाई डू’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में हुमा का खतरनाक अंदाज खौफनाक एहसास भी करा रहा है। इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी का भी अंदाजा हो रहा है।

फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर में हुमा कुरैशी वैसे तो खामोश है मगर उनकी हरकतें जिन वारदातों को अंजाम देती नज़र आ रही हैं , उसने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं। इस ट्रेलर में चंकी पांडे भी कॉमिक रोल से हटकर बिल्कुल खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी एक हिट वुमन बनी हैं। हुमा बिल्कुल देसी अंदाज़ में सादगी वाले पहनावे और एक छाते के साथ नजर आती हैं। उनके इस छाते से निकली गोली में किसी का भी काम तमाम कर देती है।

हुमा के किरदार का नाम बेबी है, जो ट्रेलर में कुछ लोगों की हत्या करती है। सबसे बड़ी बात इस फिल्म में उनका किरदार ना बोल सकता है और ना ही सुन सकता है। साथ ही हुमा कुरैशी के कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। रचित का किरदार एक सरदार व्यक्ति का है, जो हुमा कुरैशी से प्यार करता है। इस किरदार के सामने हुमा कुरैशी रहस्य खुल जाता है। अब आगे के सवालों के जवाब इसी फिल्म में मिल सकेंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ को हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का निर्देशन नचिकेत सामंतने किया है और इसमें हुमा कुरैशी, रचित सिंह के अलावा सीमा पाहवा, चंकी पांडे और सिकंदर खेर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *