‘दृश्यम 2’ की बुकिंग पर कैसे लें 25% का डिस्काउंट

दिवाली के खास मौके पर दृश्यम 2 के मेकर्स भी गिफ्ट दे रहे हैं। 24 और 25 अक्टूबर को इस फिल्म की टिकटें 25 प्रतिशत कम दाम पर मिलेंगी। भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ अगले महीने की 18 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशन अभिषेक पाठक हैं।

'दृश्यम 2' की बुकिंग पर कैसे लें 25% का डिस्काउंट

दृश्यम 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इससे पहले 2 और 3 अक्टूबर को मेकर्स ने एक ऑफर चलाया था जिस पर उन्हें जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस बार दीवाली पर मेकर्स ने एक और ऑफर चलाया है।

किसी भी मल्टीप्लेक्स की वेबसाइट या ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म की टिकटें 25 प्रतिशत कम दाम में बुक की जा सकती हैं। आप वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर टिकटें बुक करके इस ऑफर का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा बुक माय शो जैसी साइट्स पर भी ऑफर सम्बन्धी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *