दर्शकों को याद होगा कि पहली कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया। फिल्म केवल दो दिनों में सौ करोड़ क्लब में दाखिल हो गई थी।

दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी दर्शकों के बीच आई इस फिल्म का भी शुरूआती सफर शानदार रहा।
सैकनिल्क की रिपोर्ट से पता चलता है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई है। इस फिल्म ने पहले दिन ही 61.85 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 43.65 करोड़ रुपये होने के साथ इसका दो दिनों का कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपए तक पहुँच गया।
ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाने के साथ निर्देशन की भी जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया जैसे कलाकार भी हैं।
वहीं वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन घट करीब आधा हो गया और इसने मात्र 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस तरह छह दिनों में इसने 36.25 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि अपनी धीमी रफ्तार के साथ यह फिल्म लागत वसूलकर एवरेज फिल्म का टैग हासिल कर सकती है। दर्शकों को आकर्षित करने वाली इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और रोहित सर्राफ ने भी अदाकारी की है।









