ग्रीस से जर्मनी जा रहा एक पैसेंजर, फ्लाइट के दौरान प्लेन की खिड़की से लगभग बाहर ही निकल गया था। गनीमत उसने बेल्ट बाँधी हुई थी और उसके बराबर बैठी महिला ने उसे थामकर एक बड़े हादसे से बचा लिया। यह घटना मैसिडोनिया के ऊपर हुई। फ्लाइट ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही थी।
ग्रीक मीडिया के मुताबिक, यह घटना यूरोपियन एयरलाइन राइन एयर की फ्लाइट के दौरान हुई, जब प्लेन के इंजन का एक मलबा खिड़की से टकराया, जिससे खिड़की हवा में ही अपनी जगह से अलग हो गई। ग्रीस के आकाश में इस फ्लाइट की खिड़की टूट जाने से बड़ा हादसा टल गया। इससे कैबिन में अचानक दबाव कम हो गया।
घटना के समय जहाज़ 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। खिड़की के नजदीक बैठे 61 साल के पैसेंजर का सिर और कंधे खिड़की से बाहर निकल गए। साथ बैठी पत्नी और बाक़ी यात्रियों ने इस शख्स को बचाया। एक महिला पैसेंजर ने बताया कि बुजुर्ग को पास बैठी पत्नी ने बचाया। जैसे ही वह विंडो से बाहर निकलने लगे, उनकी पत्नी ने जोर से दोनों पैर पकड़ लिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चश्मदीदों और अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि फ्लाइट के दौरान खिड़की से कूदने वाले पैसेंजर को दूसरे पैसेंजर्स ने वापस अंदर खींच लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित पैसेंजर सर्बिया का एक टूरिस्ट है, जो ग्रीक शहर थेसालोनिकी से जर्मन शहर मेमिंगेन की फ्लाइट में था। उसे खरोंचों से मामूली चोटें आईं और एहतियात के तौर पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
रेडियो थेसालोनिकी से बात करते हुए एक महिला पैसेंजर ने कहा कि हममें से ज़्यादातर लोग सो रहे थे, तभी अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ, जैसे टायर फटने की आवाज़ आई हो। उसने कहा कि हमें तुरंत पता चल गया कि प्लेन में डीकंप्रेशन की प्रॉब्लम है।
महिला पैसेंजर के मुताबिक, हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी, एक पल के लिए मुझे लगा कि किसी ने गलती से इमरजेंसी दरवाज़ा खोल दिया है। उसने कहा कि ऑक्सीजन मास्क नीचे आ गए और प्लेन के अंदर तेज़ बदबू फैल गई, एक पैसेंजर का सिर और कंधे खिड़की से बाहर थे, अच्छी बात ये थी कि उसने सीट बेल्ट पहनी हुई थी, प्रभावित पैसेंजर के पास बैठे दूसरे लोगों ने उसे तुरंत अंदर खींच लिया।
ग्रीक मीडिया के मुताबिक, रायनएयर ने एक बयान में कहा कि जब फ़्लाइट के दौरान एक पैसेंजर की खिड़की ढीली हो गई तो फ़्लाइट टेकऑफ़ के तुरंत बाद थेसालोनिकी वापस लौट गई।
एयरलाइन ने कहा कि प्लेन नॉर्मल तरीके से सुरक्षित लैंड कर गया और सभी पैसेंजर टर्मिनल पर लौट आए। एयरलाइन के अनुसार, बाद में यात्रियों को मेमिंगन ले जाने के लिए एक दूसरे प्लेन का इंतज़ाम किया गया।