बॉक्स ऑफिस पर जुग जुग जियो’ के साथ ‘विक्रम’ और ‘777 चार्ली’ की कैसी रही कमाई

इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दूसरी ओर यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से विदाई हो चुकी है। ऐसे में कार्तिक और कियारा की भूल भुलैया ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। आइए डालते हैं एक नज़र इन फिल्मों की बॉक्स ऑफिस हलचल पर…

बॉक्स ऑफिस पर जुग जुग जियो’ के साथ ‘विक्रम’ और ‘777 चार्ली’ की कैसी रही कमाई

नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने छह दिन में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस फिल्म की छठवें दिन होने वाली कमाई चार करोड़ रुपये रही।

बॉक्स ऑफिस पर जुग जुग जियो’ के साथ ‘विक्रम’ और ‘777 चार्ली’ की कैसी रही कमाई

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम ने भी कामयाबी के झड़े गाड़े हैं। भले ही हिंदी पट्टी पर ख़ास कमाल नहीं दिखा पाई हो मगर घरेलू बाजार में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ‘विक्रम’ ने 27वें दिन एक करोड़ का आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही देशभर में इसकी कुल कमाई 235.96 करोड़ हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर जुग जुग जियो’ के साथ ‘विक्रम’ और ‘777 चार्ली’ की कैसी रही कमाई

कन्नड़ फिल्म ‘777 चार्ली’ की कहानी और किरदार में रक्षित शेट्टी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म की कमाई धीमी मगर लगातार बनी हुई है। फिल्म ने 20वें दिन तीसरे बुधवार को करीब 80 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने अब तक 75.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *